Saturday, January 14, 2023
बलुवाना न्यूज पंजाब सिविल प्रशासन द्वारा तहसील कंपलेक्स में लोहड़ी का त्योहार धूमधाम से मनाया -लोहड़ी त्योहार मिलजुल कर मनाना परिवार में एकता का प्रतीक : एसडीएम बांसल अबोहर, 13 जनवरी: सिविल प्रशासन द्वारा लोहड़ी त्योहार मिलजुल कर तहसील कंपलेक्स में मनाया गया। एसडीएम कार्यालय व तहसीलदार कार्यालय के स्टाफ द्वारा आयाेजित लोहड़ी समारोह में श्री आकाश बांसल आईएएस सबडिवीजन मैजिस्ट्रेट अबोहर, मनिंद्र सिंह तहसीलदार अबोहर, अविनाश चंद्र नायब तहसीलदार सीतो, श्रीमति हरदीप कौर सुपरिटेंडेंट रेवेन्यू, जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी के पैनल एडवोकेट देसराज कंबोज विशेष तौर पर पहुंचे। एसडीएम आकाश बांसल ने लोहड़ी त्योहार मिलजुल कर मनाने पर खुशी जताई। श्री बांसल ने कहा कि कार्यालय स्टाफ, तहसीलदार कार्यालय, रेवेन्यू विभाग, सेवा केंद्र के सदस्यों द्वारा मिलजुल कर लोहड़ी पर्व मनाना परिवार में सुख शांति और प्रेम दर्शाता है। तहसीलदार मनिंद्र सिंह व नायब तहसीलदार अविनाश चंद्र ने भी सभी को लोहड़ी पर्व की बधाई दी। एडवोकेट देसराज कंबोज ने लोहड़ी अवसर पर शुभकामनाएं दी और सिविल प्रशासन के स्टाफ की सराहना की। सुपरिटेंडेंट हरदीप कौर ने लोहड़ी के पावन पर्व को धूमधाम से मनाने पर मेहमानों व कार्यालय स्टाफ का धन्यवाद किया। इस अवसर पर पटवार यूनियन के प्रधान प्यारा सिंह, कानूगो रामस्वरूप, एसडीएम कार्यालय के स्टाफ सदस्य मैडम सुनीता रानी, अंजू बाला, नीलम रानी, भूपिंद्र सिंह, अश्वनी कुमार, सुनील कुमार, अनिकेत कुमार सहित अन्य स्टाफ कर्मचारी मौजूद थे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
फॉरएवर लिविंग प्रोडक्ट अंतरराष्ट्रीय कंपनी का फुल फॉर्म ✈️ By वनिता कासनियां पंजाब फॉरएवर लिविंग प्रोडक्ट एक अंतरराष्ट्रीय Forever Living Pr...
-
Eagle Club 23: क्या Eagle Club 23 Fake या Real है? By वनिता कासनियां पंजाब क्या आप जानना चाहते है कि Eagle Club 23 एक fake है या Real नेट...
-
Eagle Club 23 india punjab: ईगल क्लब 23 इंडिया पंजाब विकिपीडिया । Eagle Club 23 Wikipedia March 9, 2023 by वनिता कासनियां पंजाब हैलो दोस्...
No comments:
Post a Comment